उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन लिमिटेड (UPPCL) बिजली बिल चेक, भुगतान और शिकायत।
UPPCL Info एक जानकारी देने वाली वेबसाइट है जहाँ आपको उत्तर प्रदेश की बिजली सेवाओं से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी आसान भाषा में मिलती है। उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन लिमिटेड (UPPCL) एक बिजली वितरण कंपनी है। जो पूरे उत्तर प्रदेश राज्य में बिजली की सप्लाई कार्य में कार्यरत है। राज्य के अलग-अलग क्षेत्र में पाँच बिजली आपूर्ति कंपनियां को जिम्मेवारी दी गयी है। जो UPPCL के ही सहायक कंपनियां हैं।
हमारा उद्देश्य है कि उत्तर प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं को एक ऐसी जगह मिले जहाँ वे बिजली से जुड़ी सभी जरूरी जानकारी सरल तरीके से समझ सकें। आप यूपी के किसी भी क्षेत्र के बिजली उपभोक्ता हैं। यहाँ आप UPPCL बिजली बिल चेक करने, बिल डाउनलोड करने, ऑनलाइन भुगतान करने, नई बिजली कनेक्शन प्रक्रिया, शिकायत दर्ज करने और अन्य बिजली सेवाओं के बारे में पूरी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन लिमिटेड।
राज्य सरकार द्वारा कंपनी को 30, नवंबर 1999 में गठन किया गया था। कंपनी का मुख्य उद्देश्य राज्य में कम लागत में अच्छी गुणवत्ता विद्युत की आपूर्ति करना। जिसका लाभ सभी श्रेणी के बिजली उपभोक्ताओं के अलावा राज्य के आर्थिक एवं सामाजिक विकास में हो सके।
कंपनी ने इसके लिए पाँच बिजली वितरण कंपनियां (PUVVNL, PVVNL, MVVNL, KESCO और DVVNL) को अलग-अलग निर्धारित क्षेत्र तक में बिजली आपूर्ति का कार्य हेतु सौपा गया। वर्तमान में सभी कंपनियां अपने कार्य में नियमित रूप से कार्यरत है।
बिजली बिल चेक करें और भुगतान करें
उत्तर प्रदेश के बिजली उपभोक्ता अब घर बैठे ऑनलाइन अपने बिजली बिल की जानकारी देख सकते हैं। इसके लिए केवल उपभोक्ता संख्या या पंजीकृत मोबाइल नंबर की आवश्यकता होती है।
ऑनलाइन बिजली बिल से जुड़े कार्य:
- बिजली बिल चेक करना
- बिजली बिल का भुगतान करना
- पिछले बिल की जानकारी देखना
- भुगतान की रसीद डाउनलोड करना
ऑनलाइन भुगतान के लिए आप UPI, डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग या डिजिटल वॉलेट का उपयोग कर सकते हैं।
ऑनलाइन बिजली बिल चेक करने की प्रक्रिया
यदि आप अपना बिजली बिल ऑनलाइन देखना चाहते हैं तो नीचे दिए गए सामान्य चरणों का पालन कर सकते हैं:
- Step-1: सबसे ऑफिसियल बिजली बिल भुगतान पोर्टल खोलें।
- Step-2: अपना जिला और बिजली वितरण कंपनी (DISCOM) चुनें।
- Step-3: उपभोक्ता संख्या या पंजीकृत मोबाइल नंबर दर्ज करें।
- Step-4: कैप्चा कोड भरकर “View Bill” या “Submit” पर क्लिक करें।
- Step-5: इसके बाद स्क्रीन पर आपका बिजली बिल और बकाया राशि दिखाई देगी।

- Step-6: यदि आप भुगतान करना चाहते हैं तो आगे “Pay Now” विकल्प का उपयोग कर सकते हैं।
- Step-7: फिर, Consumer का विवरण जैसे- नाम,जिला,अकाउंट संख्या,नाम और ईमेल आदि शो होगा।
- Step-8: आगे फिर Pay Now बटन पर क्लिक करें और क्रेडिट कार्ड/डेबिट कार्ड,नेट बैंकिंग,UPI,वॉलेट तथा QR आदि में से किसी से भी पेमेंट कर सकते हैं।

बिजली से संबंधित शिकायत कैसे दर्ज करें
यदि आपको बिजली सेवा से जुड़ी किसी प्रकार की समस्या हो तो आप ऑनलाइन शिकायत दर्ज कर सकते हैं।
उदाहरण के लिए:
- बिजली कटौती
- मीटर खराब होना
- बिल में त्रुटि
- बिजली लाइन से जुड़ी समस्या
शिकायत दर्ज करने के लिए सामान्य प्रक्रिया:
- Step-1: सबसे पहले Complaint Register शिकायत पंजीकरण पेज खोलें।
- Step-2: फिर अपना जिला, वितरण कंपनी और शिकायत का प्रकार चुनें।
- Step-3: इसके बाद उपभोक्ता का विवरण जैसे नाम, पता और मोबाइल नंबर भरें।
- Step-4: अब अपनी समस्या का विवरण लिखें।
- Step-5: अंत में फॉर्म सबमिट करें और शिकायत संख्या नोट करें।
शिकायत संख्या की सहायता से आप अपनी शिकायत का स्टेटस भी देख सकते हैं।
नया बिजली कनेक्शन आवेदन करें?
यदि आप नया बिजली कनेक्शन लेना चाहते हैं तो अब इसके लिए ऑनलाइन आवेदन करना संभव है।
नए कनेक्शन के लिए आपको सामान्यतः निम्न दस्तावेजों की आवश्यकता होती है:
- पहचान पत्र
- पता प्रमाण
- संपत्ति से संबंधित दस्तावेज
- पासपोर्ट साइज फोटो
आवेदन करने के बाद आप अपने आवेदन की स्थिति भी ऑनलाइन देख सकते हैं।

उत्तर प्रदेश में बिजली वितरण कंपनियां
उत्तर प्रदेश में बिजली वितरण का कार्य विभिन्न वितरण कंपनियों द्वारा किया जाता है। ये कंपनियां राज्य के अलग-अलग क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति और उपभोक्ता सेवाओं का कार्य संभालती हैं।
मुख्य वितरण कंपनियां:
| कंपनी | सम्बन्धित क्षेत्र |
|---|---|
| PUVVNL | पूर्वांचल क्षेत्र |
| PVVNL | पश्चिमांचल क्षेत्र |
| MVVNL | मध्यांचल क्षेत्र |
| DVVNL | दक्षिणांचल क्षेत्र |
| KESCO | कानपुर शहर क्षेत्र |
इन कंपनियों के माध्यम से राज्य के करोड़ों उपभोक्ताओं तक बिजली सेवाएं पहुँचाई जाती हैं।
महत्वपूर्ण हेल्पलाइन और संपर्क जानकारी
यदि आपको बिजली सेवा से संबंधित सहायता की आवश्यकता हो तो आप निम्न हेल्पलाइन नंबरों का उपयोग कर सकते हैं।
बिजली हेल्पलाइन नंबर: 1912
मुख्य कार्यालय का पता: शक्ति भवन, 14 अशोक मार्ग, लखनऊ, उत्तर प्रदेश
वितरण कंपनियों के हेल्पलाइन नंबर
| बिजली विभाग | टोल फ्री नंबर | ईमेल आईडी |
| PVVNL | 1800-180-3002 | md@pvvnl.org |
| PUVVNL | 1800-180-5025 | md@puvvnl.in |
| MVVNL | 1800-1800-440 | cccmvvnl1912@gmail.com |
| KESCO | 1800-180-1912 | kescohelpline@kesco.org.in |
| DVVNL | 1800-180-3023 | dvvnlmd@gmail.com |